ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का कैप्टन शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्वत्रंता दिवस से एक दिन पहले बुधवार (14 अगस्त) को सुरक्षा कर्मियों और आंतकियों की मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए. सुरक्षाबलों की तरफ से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, कैप्टन डोडा के अससार के शिवगढ़ धार में मोर्चा संभाल रहे थे.पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शिवगढ़-अस्सार बेल्ट में छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए एक संयुक्त टीम की तरफ से शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान घने जंगली इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे मुठभेड़ हुई. अस्सर में एक नदी के किनारे छिपे हुए आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद निकटवर्ती उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास एक जंगल से डोडा में घुस गए. सबसे पहले मुठभेड़ मंगलवार शाम करीब 6 बजे उधमपुर में शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद इसे रोक दिया गया और रात भर में घेराबंदी कर दी गई. हालांकि, तलाशी अभियान बुधवार को फिर से शुरू हुआ. मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने खून से लथपथ चार रूकसैक और एम-4 कार्बाइन बरामद की हैं.

Scroll to Top