ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर चुनाव: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में 9 प्राथमिकी दर्ज

जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गईं और पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि 23 चेतावनियां जारी की गईं और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 48 मामलों में जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 अगस्त को लागू हुई थी। बयान में कहा गया है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 175 मामले सामने आए हैं,

जिनमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ 96 और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ 53 मामले शामिल हैं। हालांकि, 89 शिकायतें खारिज कर दी गई हैं क्योंकि ये “निराधार और झूठी” पाई गईं। बयान में कहा गया है कि राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए श्रीनगर में अधिकारियों द्वारा पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है। बयान के अनुसार 23 मामलों में उल्लंघनकर्ताओं को चेतावनी जारी की गई जबकि गंभीर प्रकृति के उल्लंघन के नौ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Scroll to Top