ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज एक मामले में श्रीनगर शहर के बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि उन कुछ व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है, जो विरोधियों के इशारे पर “लोगों को गैरकानूनी व हिंसक गतिविधियों के लिए भड़काने के लिए झूठी सूचनाएं फैलाने में शामिल थे।’’ उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिला पुलिस ने एनआईए अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बोनपोरा, बटमालू के रहने वाले ओबैस रियाज डार और एचएमटी, जैनाकोट के निवासी साहिल अहमद भट के घरों पर छापा मारा। प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान अपराध में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के मामलों में शामिल और संदिग्धों के घरों पर छापे मारे जाएंगे।

Scroll to Top