ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर में इस साल 100 आतंकवादियों का सफाया

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत इस साल अब तक 30 पाकिस्तानी समेत कुल 100 आतंकी मारे जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार यानी 12 जून को सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक अलग-अलग ऑपरेशन में 100 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घाटी में सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया है, फिर भी आतंकवादी संगठन निर्दोष युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर घुसपैठ और भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो घाटी में अभी भी अलग-अलग आतंकवादी संगठनों के करीब 158 आतंकवादी मौजूद हैं।

सबसे ज्यादा आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के

सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। इस समय घाटी में 83 लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मौजूद हैं। इसके अलावा जैश के 30 आतंकी और हिजबुल मुजाहिदीन के भी 38 आतंकी कश्मीर घाटी में मौजूद हैं। पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ तेजी से ऑपरेशन चलाया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने एक दर्जन से ज्यादा आतंकी कैंपों को फिर से सक्रिय कर दिया है।

लॉन्च पैड पर गतिविधियों में आई तेजी

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, उरी और कश्मीर के पास आतंकी लॉन्च पैड पर गतिविधि में तेजी आई है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से कई दर्जन लश्कर, जैश और अफगान आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया गया था। घाटी में अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के मकसद से ये आतंकी सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।

Scroll to Top