श्रीनगर : (मानवीय सोच) पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से लापता हुआ सेना का एक जवान मिल गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. लद्दाख में तैनात जावेद अहमद वानी शनिवार को कुलगाम जिले से उस समय लापता हुए थे, जब वे छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे. पुलिस ने इनको ढूंढ़ने के लिए 5 दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया.
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, “लापता सेना के जवान को कुलगाम पुलिस ने बरामद कर लिया है. मेडिकल जांच के तुरंत बाद संयुक्त पूछताछ शुरू होगी. आगे की जानकारी दी जाएगी.” हालांकि पुलिस ने पहले वानी के लापता होने के मामले के बारे में कोई विवरण नहीं दिया था, लेकिन आशंका थी कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया होगा.
