ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू में गांववालों ने लश्कर के दो मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों को दबोचा

जम्मू  (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दूर के गांव में ग्रामीणों ने खतरनाक हथियार और भारी गोला-बारूद से लैस दो आतंकवादियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों ही आतंकवादी मोस्ट वांटेड थे और लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लूक रखते हैं। इनकी पहचान पुलवामा के बशीर अहमद डार के बेटे फैजल अहमद डार और राजौरी के हैदर शाह के बेटे तालिब हुसैन शाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के इस साहस की सराहना करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों को पांच लाख रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा, ‘पुलिस और सेना के लगातार दबाव के बाद इलाके में पनाह लेने पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के दो मोस्ट वांटेड आंतकवादियों को धर दबोचने में तुकसन ढोक के ग्रामीणों ने अत्यधिक साहस दिखाया।’ उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

तालिब हुसैन को भगौड़ा घोषित किया गया था

हाल ही में राजौरी पुलिस ने बड़ी संख्या में आईईडी बरामद किया था और लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था जिसमें लेट के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही तालिब हुसैन को भगौड़ा घोषित किया गया था और इस पर इनाम की घोषणा की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, तालिब हुसैन पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी कासिम के साथ लगातार संपर्क में था और राजौरी जिले में आईईडी विस्फोटों के कम से कम तीन मामलों में संलिप्त था।

आतंकवाद का अंत अब दूर नहीं

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह पता चला कि दोनों आतंकवादी लश्कर के एक पाकिस्तानी हैंडलर सलमान के भी संपर्क में थे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों के साहस की सराहना करते हुए कहा है कि इस तरह संकल्प से आतंकवाद का अंत अब दूर नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों को पांच लाख रुपए नकद इमान देने की भी घोषणा की। डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी ग्रामीणों को 2 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

 

Scroll to Top