ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जयंत चौधरी का निर्देश, विधायक फंड का कम से कम 35 प्रतिशत दलितों पर खर्च करें

लखनऊ  (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के सभी विधायकों को अपनी विधायक निधि का 35 प्रतिशत धन दलितों के कल्याण पर खर्च करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में जयंत चौधरी ने रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि रालोद के सभी कार्यकर्ता सामाजिक न्याय में अटूट विश्वास रखते हैं और मेरा मानना है कि जब तक समाज के कमजोर, वंचित तबके तक अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ न पहुंचे, तब तक बड़े सामाजिक सुधार और सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।

जयंत चौधरी ने कहा कि इसी उद्देश्य से मैंने विचार किया है कि हमारे दल के विधायकों की जो क्षेत्रीय विकास निधि है, उसमें 35 प्रतिशत से अधिक आप अपने क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए खर्च करेंगे। उन्होंने विधानसभा में दलितों, पिछड़े वर्ग के मुद्दों को लगातार सदन में उठाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को मिलने वाली विधायक क्षेत्र विकास निधि तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल के आठ विधायक हैं। रालोद ने हाल के विधानसभा चुनाव को समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था।

 

Scroll to Top