# जामुन के सिरके से भरी बोतल में अचानक हुआ धमाका, PDDU रेलवे स्‍टेशन पर मची अफरा-तफरी

(मानवीय सोच) एशिया के सबसे बड़े यार्ड और जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन के यात्री हॉल में अचानक हुए तेज धमाके ने वहां मौजूद यात्रियों को डरा दिया. यह धमाका गुरुवार रात एक यात्री के पिट्ठू बैग में रखे सामान में हुआ, जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण वो यात्री जख्‍मी हो गया, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यात्री हॉल यात्रियों से खचाखच भरा था
जिस वक्‍त ये घटना हुई, तब दिल्ली-हावड़ा रूट पर अतिव्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का यात्री हॉल यात्रियों से खचाखच भरा था. बाहर बारिश होने के कारण अंदर भीड़ और बढ़ गई थी. अचानक तेज धमाका होने पर कुछ लोगों को लगा जैसे बम गिरा दिया गया हो. लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे. हालांकि, कुछ देर बाद घटना की वजह पता चली.