ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जिस ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल को चाकू मारा

प्रयागराज : (मानवीय सोच)  30 अगस्त शाम 7 बजकर 7 मिनट…महिला हेड कॉन्स्टेबल सुमित्रा पटेल फाफामऊ स्टेशन से सरयू एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठीं। रात 11 बजकर 15 मिनट पर उन्हें अयोध्या कैंट में उतरना था। नहीं उतरीं। ट्रेन मनकापुर पहुंच गई।

वहां से करीब 2 घंटे बाद ट्रेन वापस अयोध्या जंक्शन आई, तो सुमित्रा खून से लथपथ सीट के नीचे पड़ी थीं। होश नहीं था। चेहरे पर चाकू के गहरे निशान थे। सिर फटा हुआ था। शरीर पर खून से भीगी वर्दी थी। आनन-फानन में जीआरपी ने उन्हें ट्रेन से उतारा और हॉस्पिटल पहुंचाया।

आज 10 दिन बीत गए हैं। मगर, सुमित्रा का यह हाल करने वालों को पुलिस नहीं खोज पाई है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने खुद संज्ञान लिया। एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लेकिन हमले का कारण नहीं खोज पाए टीम ने इस मामले की पड़ताल की।

सुमित्रा जिस ट्रेन से गई, उस ट्रेन से यात्रा की। उनके घर गई। भाई-बहन के बीच जारी विवाद को जाना। साथी के बारे में लोगों से सुना। उस 90 लाख के घर को भी देखा, जिसे भी हमले की एक वजह माना जा रहा। आइए सब कुछ एक तरफ से बताते हैं 

Scroll to Top