दिल्ली : (मानवीय सोच) 9-10 सिंतबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दिल्ली विदेशी मेहमानों के स्वागत को लेकर तैयार है. इसी कड़ी में प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में रिजर्व बैंक ने एक शानदार पवेलियन तैयार किया है. जिसमें फाइनेंशियल सेक्टर में भारत नए वित्तीय प्रौधोगिकियों को प्रदर्शित करेगा.
बता दें कि रिजर्व बैंक की तरफ से तैयार किए गए पैवेलियन में e-RUPI पर खास फोकस रहेगा. क्योंकि e-RUPI भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक डिजिटल करेंसी है. रिजर्व बैंक की e-RUPI करेंसी को क्रिप्टोकरेंसी को चुनौती देने के लिए लॉन्च करने का फैसला लिया गया है.
इसके अलावा आरबीआई अपना ध्यान ग्रामीण क्रेडिट को बढ़ाने पर केंद्रित कर रहा है. इसके लिए RBI पब्लिक टेक प्लेटॉफॉर्म (PTP) का प्रदर्शन समिट के दौरान इसी पवेलियन से करेगा. आरबीआई ग्रमीण इलाकों में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और डेयरी लोन के आसान तरीके से अप्रूवल के बारे में भी जानकारी देगा.
