ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जी-20 सम्मेलन : वाराणसी में ‘संस्कृति कार्य समूह’ पर डाक टिकट जारी

वाराणसी : (मानवीय सोच) भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन के आयोजन के क्रम में शनिवार को भारतीय डाक विभाग ने ‘संस्कृति कार्य समूह’ पर एक डाक टिकट जारी किया। वाराणसी के टीएफसी में आयोजित जी-20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक के दौरान इसे जारी किया गया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को डाक टिकटों का पहला सेट भेंट किया।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि डाक टिकट किसी भी राष्ट्र की संस्कृति और विरासत को अन्य देशों से जोड़कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है। एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में संस्कृति कार्य समूह पर जारी यह डाक टिकट हमारी सांस्कृतिक भावना को मजबूत करेगा। साथ ही यह वैश्विक संबंधों को एक डोर में बांधने का संदेश भी है। 

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह डाक टिकट परस्पर सम्मान की भावना को बढ़ाने की दिशा में संस्कृति के महत्त्व को बताता है। ‘संस्कृति कार्य समूह’ थीम पर आधारित माई स्टैंप की पांच हजार शीट्स मुद्रित की गईं हैं जिनमें 60 हजार डाक टिकट उपलब्ध हैं। 

Scroll to Top