ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने की शुरुआत छुट्टी से होगी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  अगले महीने जुलाई में रथ यात्रा और बकरीद जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम है तो आपके लिए यह खबर काम की है। दरअसल, जुलाई में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक (RBI)  ने July 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank band in july 2022) की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट के मुताबिक अगले महीने बैंक 14 दिन बैंकों में कामकाम नहीं होंगे। इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की साप्तहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

सभी राज्यों के लिए अलग-अलग नियम 
RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। ऐसे में जुलाई माह में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays) जरूर देखकर निकले वरना आपका दिन बर्बाद हो जाएगा।

चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank holidays in july 2022 list)
1 जुलाई: कांग (रथयात्रा)/रथ यात्रा- भुवनेश्वर-इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
5 जुलाई: मंगलवार – गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अजा (बकरीद)
10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई: ईद-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

Scroll to Top