# जेएमबी आतंकी मुफक्किर को भेजा गया जेल

लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी को दहलाने की साजिश रचने वाले जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला को यूपी एटीएस ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद देर शाम लखनऊ जेल में दाखिल करा दिया। इससे पहले उसे सहारनपुर ले जाकर दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा गया, जिसमें तमाम अहम सुराग हाथ लगे है। साथ ही, सहारनपुर के जिन युवाओं को उसने जिहादी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बरगलाया था, उनमें से 13 को एटीएस मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

सूत्रों की मानें तो मुफक्किर ने वर्ष 2019-20 में सहारनपुर के देवबंद में रहने के दौरान सौ से ज्यादा युवाओं का ब्रेन वॉश किया था। वह युवाओं को जिहादी साहित्य और वीडियो के जरिए भड़काता था। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से तमाम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गयी है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिहादी साहित्य भोपाल में छपवाने के बाद उसे मदरसों में भी बांटने की साजिश बनाई गयी थी।