ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जौहर ट्रस्ट लेनदेन मामले में बढ़ा जांच का दायरा , कई अफसरों से होगी पूछताछ

रामपुर : (मानवीय सोच)  सपा नेता आजम खां के जौहर ट्रस्ट के लेनदेन की शिकायतों से शुरू हुई आयकर विभाग की जांच का दायरा बढ़ता हुआ दिख रहा है। आयकर के रडार पर सपा शासन में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और सीएंडडीएस से जुड़े वह अफसर आ गए हैं जिन्होंने निर्माण कार्यों में नियम विरुद्ध काम किया है।

आयकर विभाग इन अफसरों को नोटिस जारी कर इनसे पूछताछ कर सकता है। सपा शासन में लोक निर्माण विभाग, सीएंडडीएस व जिला पंचायत के माध्यम से तमाम कार्य कराए गए थे, इसमें जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों का भी निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में नियम विरुद्ध लोक निर्माण विभाग ने सड़क भी बनवाई थी।

सपा शासन में रामपुर में तैनात लोक निर्माण, सीएंडडीएस व जिला पंचायत से जुड़े अफसरों से आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है। सूत्रों के अनुसार इन अफसरों की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इनसे पूछताछ हो सकती है। ऐसे में इन अफसरों की भी नींद उड़ी हुई है।

Scroll to Top