इलाहाबाद : (मानवीय सोच) हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्वे पर जल्द से जल्द फैसला आना चाहिए नहीं तो किसी न किसी वजह से चीजें रुक जाती हैं. फैसला जल्द आएगा तो ये पूरे देश के लिए अच्छा होगा.
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से जब ये पूछा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को अनुमति दे दी है, अब सर्वे किया जाएगा. जिसके जवाब में हेमा मालिनी ने कहा कि “ये अच्छी बात है, इसका फैसला जल्द से जल्द आना चाहिए वरना कुछ ना कुछ बातें होती रहती हैं. अगर अंतिम फैसला जल्द आ जाएगा तो यह पूरे देश के लिए अच्छा होगा.”
