ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान-इस्लाम में नहीं : साक्षी महाराज ने कही ये बात

वाराणसी  (मानवीय सोच)   ज्ञानवापी मस्जिद  परिसर का 40 फीसदी सर्वे आज (शनिवार को) पूरा हो गया. आज सर्वे का पहला दिन था. इस बीच, बीजेपी  सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान  और इस्लाम  में कहीं नहीं है.

‘ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान-इस्लाम में स्थान नहीं पाता’

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है. भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उसपर संवैधानिक कार्रवाई होगी. ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता. ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं. इस शब्द से ही साफ है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं. इसलिए इस पर कोई विवाद नहीं है.

कुतुबमीनार और ताजमहल पर साक्षी महाराज ने क्या कहा?

साक्षी महाराज ने कहा कि कुतुबमीनार और ताजमहल की बात और है. मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी. कोर्ट में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे. ताजमहल की विवेचना होगी. पुरातत्व विभाग जांच करेगा. जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा. मदरसे राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े तो हम स्वागत करेंगे.

ओवैसी को साक्षी महाराज का जवाब

उन्होंने कहा कि ओवैसी क्या कहते हैं, इससे कोई मतलब नहीं. वह केवल मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. महंगाई बढ़ती जा रही यह ठीक है, लेकिन महंगाई कम करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कोई न कोई योजना बनाती रहती हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त हो चुका है. अब देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. गेहूं में जैसे कंडुआ रोग होता है, वैसे ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसी कुछ जगह कांग्रेस दिख रही है. उनके पास सोनिया और राहुल के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है. वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते.

 

Scroll to Top