ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया दिल्ली हवाईअड्डे पर एलिवेटेड टैक्सीवे, चौथे रनवे का उद्घाटन

नई दिल्ली  : (मानवीय सोच)  केंद्रीय उड्डन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एलिवेटेड टैक्सी -वे और चौथे रनवे का उद्घाटन किया. एलिवेटेड टैक्सी-वे के शुरू से होने दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल 3 और टर्मिनल 1 के बीच विमानों की आवाजाही में अब कम समय लगेगा. 

बता दें कि ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवेज़ (ईसीटी) के साथ, तीसरे रनवे पर उतरने और टर्मिनल 1 तक जाने के बाद एक विमान को जो दूरी तय करनी पड़ती है, वह अब 9 किलोमीटर से कम होकर 2 किलोमीटर हो जाएगी. साथ ही इससे उड़ान भरने और उतरने से पहले और बाद में यात्रियों द्वारा टर्मिनल तक पहुंचने का समय भी कम हो जाएगा. 

जीएमआर समूह के उप प्रबंध निदेशक आई प्रभाकर राव ने कुछ दिन पहले कहा था कि चौथा रनवे और ईसीटी गुरुवार से चालू हो गया. आईजीआईए का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा किया जाता है, जो जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नेतृत्व वाला एक संघ है.

Scroll to Top