दिल्ली : (मानवीय सोच) जंगपुरा में करोड़ो की चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स ने डाका डाल करोड़ों की चोरी को अंजाम दे दिया. ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने रात के समय दीवार तोड़ी और फिर बड़े आराम से अपने हाथ साफ कर दिए. शोरूम में घुसने के लिए चोरों ने पहले दीवार में छेद किया उसके बाद मेन लॉकर तक पहुंच गए और करीब 25 करोड़ रुपये की चोरी की.घटना की जानकारी मिलने पर निजामुद्दीन थाना पुलिस वहां मौके पर पहुंची और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने लगी
ज्वेलरी के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की चोरी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंगपुरा के भोगल इलाके में एक ज्वेलरी के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की चोरी की गई है. इस बड़ी चोरी के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जोकि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.
