ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# टमाटर ने दी राहत तो अब दालों के साथ मसाले भी हुए महंगे

अमेठी : (मानवीय सोच) सब्जियों के बाद अब दाल व मसाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं। इनकी कीमतों में इजाफे ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। दाल में तड़का लगाने वाले मसालों के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इससे आम लोगों की गृहस्थी का गणित गड़बड़ा गया है।

दरअसल, अभी तक लोगों के दिलो दिमाग में टमाटर, हरी मिर्च, हरे धनिया के साथ सब्जियों के ऊंचे दाम ही छाए हुए थे लेकिन, अब एक और मुश्किल बढ़ गईं हैं। दाल के साथ मसालों के दाम में भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं। इस समय अरहर की दाल 160 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रही है। हल्दी, जीरा, लौंग सहित अन्य मसालों के दाम भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।

अमेठी के किराना व्यापारी राहुल ने बताया कि सभी दालों के दाम में 10 से 20 रुपये बढ़ गए हैं। आटा व चावल के दाम भी बढ़े हैं। मसालों के दामों में तेजी आने का असर कारोबार पर पड़ रहा है। किराना व्यापारी दीपक जायसवाल का कहना है कि बाजार में उतार चढ़ाव लगा रहता है।

Scroll to Top