ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ट्रांसफर से नाराज फार्मासिस्ट का डॉक्टर पशु चिकित्सा अधिकारी पर जानलेवा हमला-सिर फोड़ा

हल्द्वानी    (मानवीय सोच)   कुवंरपुर गौलापार पशु अस्पताल में फार्मासिस्ट ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहर पीकर जान दे दी। मामले में एक पक्ष थाने पहुंचा तो दूसरा मोर्चरी में है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस के अनुसार राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पर उनके ही फार्मासिस्ट ने हमला कर दिया।

सिर में लकड़ी से वार करने पर पशु चिकित्साधिकारी लहूलुहान हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। चर्चा है कि हमले के बाद फार्मासिस्ट ने भी जहर खा लिया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलुवागांजा निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी है।

अस्पताल में भुवन चंद पंत नाम का शख्स फार्मेसिस्ट है। उनका कहना है कि फार्मासिस्ट कुछ काम नहीं करता है। इसके लिए उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले विभागीय अधिकारी ने भुवन को बुलाया और ट्रांसफर होने की जानकारी दी।

इससे भुवन आक्रोशित हो गया।पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 10:30 बजे वह अस्पताल पहुंची। इस बीच भुवन आक्रोशित होकर उनके कम ऑफिस में आया और हाथ में फंटी लेकर सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके पति मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए।

जहां उनका इलाज चल रहा है। फार्मासिस्ट ने हमले के बाद जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Scroll to Top