ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ट्विन टावर होगा दिल्ली सचिवालय का नया पता, 35 मंजिला इमारत की छत पर उतरेंगे हेलिकॉप्टर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) दिल्ली सचिवालय का पता जल्द ही बदलने वाला है। दिल्ली सरकार ने आईटीओ पर 35 मंजिल के दो टावर बनाए जाने की योजना पर काम शुरु किया है। इन दोनों टावरों को ट्विन टावर कहा जाएगा। इन्हें बनाने में 1910 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बिल्डिंग को बनाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। यह ट्विन टावर दिल्ली आईटीओ चौराहे पर बनाया जाएगा।

टावर के बनने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य सभी मंत्रियों के विभागों के सचिवों का कार्यालय होगा। दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक आईटीओ पर स्थित विकास भवन-1, एमएसओ भवन (पीडब्ल्यूडी मुख्यालय) और जीएसटी भवन के मौजूदा ढांचे को ध्वस्त किया जाएगा। इन तीनों इमारतों के भूखंडों पर 30 से 35 मंजिला नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। यहां पर पहले से मौजूद तीन भवनों का कुल भूखंड क्षेत्रफल 53,603 वर्ग मीटर है।

दिल्ली सरकार के नए सचिवालय की इस इमारत की छत पर हेलीपैड होगा। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने पिछले सप्ताह इन टावरों की योजना पर काम आगे बढ़ाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश हैं। इस परियोजना का डिजाइन तैयार करने वाली सलाहकार कंपनी नियुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि नए कार्यालय भवन का निर्माण दिल्ली सरकार के नियमों के अनुसार किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव रखने वाली कंपनी लगाई जाएगी, जिसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी किए गए हैं। इसे 2025 तक बनाए जाने का प्रस्ताव है। सलाहकार कंपनी को मास्टर प्लान 2021 के अनुसार फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) के अधिकतम उपयोग की योजना बनानी होगी।

इन टावर में क्या होगा खास

इन टावर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों के अलावा मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों, सचिवों और उनके सहायक कर्मचारियों के कार्यालय होंगे। टावर हरित भवन होंगे और इसमें अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी दिल्ली सरकार का जो सचिवालय प्लेयर्स बि¨ल्डग में चल रहा है इसे इस टावर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्लेयर्स बिल्डिंग को सरकार के अन्य कार्यालयों के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया जाएगा।

इन टावर में 2,000, 1,000 और 500 लोगों की क्षमता वाले सभागार, सेमिनार कक्ष और सम्मेलन हाल होंगे। इसके अलाावा पुस्तकालय, क्रेच, सामुदायिक हाल, कैंटीन, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट व जिम होंगे। इमारतों में वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट सहित स्टिल्ट और बेसमेंट पार्किंग क्षेत्र होंगे। यहां वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, एक्सेस कंट्रोल, एस्केलेटर, सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीश¨नग, कांन्फ्रेंस हाल के लिए ऑडियो/ वीडियो सिस्टम, कामन एरिया, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा शामिल होगी। अभी तक के ये सबसे ऊंचे टावर होंगे।

कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय सचिवालय से बाहर हैं वर्तमान में

दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार के सभी शीर्ष अधिकारियों को कार्यालय के लिए आवश्यक स्थान नहीं है। राजस्व आयुक्त, श्रम आयुक्त, जीएसटी आयुक्त, शिक्षा सचिव, परिवहन आयुक्त, आबकारी आयुक्त, सचिव खाद्य और नागरिक आपूर्ति और कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय दिल्ली सचिवालय के बाहर विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं।

Scroll to Top