जम्मू कश्मीर : (मानवीय सोच) मशहूर डल झील में शनिवार को भयंकर आग लग गई. हाउस बोट में आग लगने से यह भयंकर हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई. हालांकि हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आ पायी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आग किस वजह से लगी. वहीं हादसे में हाउस बोट पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. इसके साथ ही करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक, एक हाउस बोट में लगी आग ने अपनी चपेट 5 बोटों को ले लिया है. गनीमत रही कि वहां लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं मृतकों की पहचान की जा रही है.
लोकप्रिय में डल झील में आग की इस घटना से हर कोई सकते में हैं. अधिकारियों ने बताया है कि घाट संख्या 9 के पास से जले हुए शवों को बरामद कर लिया गया है. 2 शव की पहचान हो चुकी है. जबकि तीसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है. बरामद हुए दो शवों में से एक महिला का है तो दूसरा शव पुरुष का है
