ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिजिटल लोन पर होगी सख्ती! RBI जल्द जारी करेगा गाइडलाइन

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  भारतीय रिजर्व बैंक  जल्द ही डिजिटल लोन पर गाइडलाइन जारी करेगा. डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने गुरुवार को ये जानकारी दी. पिछले साल नवंबर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से लोन देने सहित डिजिटल लोन पर कार्य समूह ने अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की थीं. केंद्रीय बैंक ने जनता से सिफारिशों पर टिप्पणी मांगी थी, जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 थी.

डिप्टी गवर्नर ने दी जानकारी

एम राजेश्वर राव ने कहा कि ‘आरबीआई को आम लोगों से सुझाव मिले हैं, और हम उन सुझावों के आधार पर डिजिटल लोन के लिए गाइडलाइन तैयार करेंगे. ये काम प्रगति पर है, और जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएंगी.’

जल्दी ही दी जाएगी डिटेल्स

खुदरा भुगतान प्रणाली के संबंध में नई इकाई के बारे में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आवेदकों के नाम को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रक्रिया मूल्यांकन के अधीन है और जल्दी ही ब्योरा जारी किया जाएगा.

‘प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जा रहा है

आरबीआई ने शुरुआत में अम्ब्रेला एंटाईटी इकाई के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा 26 फरवरी, 2021 तक रखी थी, लेकिन बाद में इसे 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया. शक्तिकांत दास ने कहा कि नामों को अंतिम रूप देने में देरी मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि इस मुद्दे से निपटने वाले अधिकारी अन्य कार्यों में व्यस्त हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जा रहा है और जल्द ही विवरण सामने आएगा.

Scroll to Top