ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की बिगड़ी तबीयत

योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की पत्नी राजकुमारी देवी मौर्य की तबीयत रविवार रात अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें ब्लड प्रेशर लो होने की गंभीर समस्या थी। इलाज के बाद दवा दे दी गई है। अब वे स्वस्थ है, देर रात उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

वहीं, देर रात डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी स्‍वरूप रानी अस्‍पताल पहुंचे और पत्‍नी का हालचाल लिया। राज कुमारी देवी की स्थिति खराब होने के बाद उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल लाया गया। स्वरूप रानी अस्पताल के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्य भी उस दौरान उनके साथ ही मौजूद थे। वे परेशान थे। हालांकि, कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को खतरे से बाहर बताया।

Scroll to Top