ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर हमला : सत्ता की लालच में एक परिवार ने देश पर थोपा था आपातकाल

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की लालच में एक परिवार ने देश पर आपातकाल थोपा था। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर लोकतंत्र के काला अध्याय: आपातकाल (काला दिवस) विषयक संगोष्ठी में आपातकाल के विरोध में आवाज उठाने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सत्ता की लालच में एक परिवार ने देश पर आपातकाल थोपा था। बता दें कि आज ही के दिन 47 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा थोपा गया आपातकाल देश के प्रजातंत्र पर किया गया सबसे बड़ा और कायराना हमला था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा से गांधी परिवार के हितों को पार्टी और देश हित से ऊपर रखा गया तथा देश में आपातकाल लागू करना भी इसी नीति का हिस्सा रहा। उन्होंने कहा कि यह अलोकतांत्रिक निर्णय जो आपातकाल के रूप में जबरन देश पर थोपा गया, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है, इस अनैतिक और दमनात्मक कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि आपातकाल के दौरान लोगों से अंग्रेजी शासन से भी बुरा व्यवहार किया गया, इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गईं, अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया और अदालतों और प्रेस पर भी सेंसरशिप लगा दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि इसके बावजूद लाखों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए इस अनैतिक निर्णय का न सिर्फ विरोध किया बल्कि तानाशाह सरकार को सबक भी सिखाया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना में लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह का संचालन प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने किया।

 

Scroll to Top