मेरठ : (मानवीय सोच) मस्जिद के बाहर जासूस समझकर मुस्लिम युवकों ने दो हिंदू युवकों की पिटाई कर दी। हिंदू युवक अपने दोस्त के साथ फूड डिलीवरी ब्वॉय देने जा रहा था। तभी मस्जिद से निकले 40 लोगों की भीड़ ने युवक पर हमला बोल दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि भीड़ को फूड डिलीवरी ब्वॉय को अपना आईकार्ड दिखा रहा है।
मगर लोग उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। फूड डिलीवरी ब्वॉय के साथ उसका दोस्त भी खड़ा है। मुस्लिम युवक उसके गले से रुद्राक्ष की माला तोड़कर थप्पड़ मार रहे है। इसके बाद दोनों को भीड़ जमीन पर बैठाकर घेर लेती है। भीड़ के लोग बार-बार इन युवक से उनका नाम पता पूछ रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हरी मस्जिद के पास का है।
