डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने स्टूडेंट्स के साथ किया ऐसा डांस, हर कोई कर रहा तारीफ

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  सोशल मीडिया  पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इन दिनों भी एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें केरल की एक डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर छात्रों के एक फ्लैश मॉब में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में पथानामथिट्टा की जिला कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर स्टूडेंट्स के साथ रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने पर डांस कर रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.

स्टूडेंट्स के डांस करती दिखीं डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर

जानकारी के मुताबिक, अजिन पथनमथिट्टा नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर स्टूडेंट्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान वो स्टूडेंट्स के साथ एक सर्किल में ताली बजाते हुए डांस कर रही हैं.

 

कला महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंची थीं डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘पथनमथिट्टा की जिला कलेक्टर दिव्या एस. अय्यर आईएएस महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कला महोत्सव के मौके पर जिला स्टेडियम में कॉलेज के छात्रों द्वारा आयोजित फ्लैश मॉब में डांस करते हुए’. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या एस. अय्यर, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘दीपकझ्चा’ का उद्घाटन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं. स्टूडेंट्स के बार-बार अनुरोध करने उन्होंने डांस किया.

वीडियो की हो रही है हर तरफ तारीफ

गौरतलब है कि ये वीडियो 31 मार्च को अपलोड किया गया था. इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. तीन हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इसके साथ ही यूजर वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर साहिबा का अनोखा टेलेंट देखने को मिला. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये डांस वाकई शानदार था. वीडियो की हर तरफ तारीफ हो रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *