ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डीयू के प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कथित ‘शिवलिंग’ पर की गई आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आए दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के प्रोफेसर रतन लाल को जमानत मिल गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शनिवार को प्रोफेसर रतन लाल को 50,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की जमानती के आधार पर जमानत दे दी।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद प्रोफेसर रतन लाल को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने पुलिस और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद रतन लाल की जमानत याचिका या न्यायिक हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर मिले कथित ‘शिवलिंग’ की खोज के बाद कथित तौर पर धार्मिक मान्यताओं को आहत करने के इरादे से एक सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

डीयू के प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को वामपंथी संगठनों के छात्रों ने ऑर्ट फैकल्टी और मौरिस नगर में साइबर पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रतन लाल हिंदू कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर हैं। पुलिस को कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने की शिकायत मिली थी, जिसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का अपमान करना और ठेस पहुंचाना था।

उन्होंने बताया कि उत्तरी जिले के साइबर पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर 20 मई की रात भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज करने के बाद प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Scroll to Top