सुल्तानपुर : (मानवीय सोच) एक संविदाकर्मी डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के भतीजे पर आरोप लगे हैं. घटना के पीछे जमीनी विवाद में पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजन से घटना की जानकारी ली
पुलिस के मुताबिक, लंभुआ इलाके में रहने वाले डॉ. घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर स्थित जासपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा के रूप में तैनात थे वर्तमान में वो नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में रहते थे. शनिवार शाम वो घर से किसी कार्य के लिए बाहर गए थे. देर शाम उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी हुई थी इसी दरम्यान एक ऑटो वाला घर पहुंचा और घनश्याम को घायल अवस्था में घर के सामने छोड़ कर फरार हो गया
