उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) सुल्तानपुर में डाक्टर मर्डर केस में पुलिस भाजपा नेता के भतीजे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में उसकी जमीनों पर बुलडोजर चला कर कब्जा कर लिया गया है. साथ ही फरार आरोपी के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. दूसरी ओर मृतक की पत्नी ने मीडिया के सामने बयान देते हुए आरोपी का सर्वनाश होने की बात कही है.
मृतक की पत्नी ने कहा कि आरोपियों ने उनके पैर में ड्रिल मशीन से छेद कर दिया था क्योंकि अस्पताल पहुंचने पर वह जीवित थे टांका लगाते समय वह दर्द से कराह रहे थे और आखिर में उनकी सांस थम ही गई. मृतक संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी ने कहा कि योगी सरकार का बड़ा नाम सुने है. मेरे साथ न्याय किया जाए. उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.
