ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि : तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं नहीं हो पाईं शुरू

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विषम सेमेस्टर (पहले, तीसरे व पांचवें) की परीक्षाएं जनवरी 2024 में कराने की योजना बनाई गई है। संबद्ध कॉलेजों के सामने सेमेस्टर परीक्षा से पहले आंतरिक (इंटर्नल) परीक्षा कराने की चुनौती है। अभी तक तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं लगना ठीक से शुरू नहीं हो पाई हैं। प्रवेश चल रहे हैं।

शासन स्तर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालयों को सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर 2023 में ही कराकर इसी माह में परिणाम भी देना है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में यह संभव नहीं है। पहले सेमेस्टर में प्रवेश हो चुके हैं। कक्षाएं लग रही हैं। इसमें कुछ कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षा शुरू करा दी है, और कुछ कराने की योजना है। समस्या तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के संबंध में हैं। दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम देर से जारी किया गया। अभी तक सारे विद्यार्थियों को परिणाम भी नहीं मिला है। इससे तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश पूरे नहीं हो पाए हैं। सभी कॉलेजों में कक्षाएं लगनी नहीं शुरू हो पाई हैं।

Scroll to Top