उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य मुद्दा आरक्षण है। आरक्षण की मांग को लेकर हम लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। सम्मेलन कर रहे हैं।
पहले चरण में गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल, बनारस मंडल, प्रयागराज मंडल, चित्रकूट मंडल और देवीपाटन मंडल में आयोजन किया गया है। मछुआरों से अच्छा खासा समर्थन मिला है। मछुआ समाज को बताया गया है कि किस तरह राजनीतिक दलों ने हमारे साथ धोखा किया है। अब केंद्र और राज्य सरकार आरक्षण को लेकर निर्णायक स्थिति में है। हमें लगता है कि उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जातियों के समूह को आरक्षण मिलेगा।
