नई दिल्ली : (मानवीय सोच) भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि हिंदुस्तान में कोई धर्म खतरे में नहीं है। भारत में सभी को बराबर का हक है।
भारत उन संस्कृतियों और धर्मों का मिश्रण रहा है जो सदियों से सद्भाव से रह रही हैं। डोभाल दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा- देश में धार्मिक समूहों के बीच इस्लाम महत्वपूर्ण गौरव का स्थान रखता है। भारत सभी मसलों के हल के लिए सहनशीलता, बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देता है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ी डेमोक्रेसी, मदर ऑफ डेमोक्रेसी होने के साथ डायवर्सिटी की भूमि है। डोभाल ने भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा- ये संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत, सामान्य मूल्यों और आर्थिक संबंधों के चलते बने हुए हैं। कार्यक्रम में मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भी शामिल हुए। डोभाल ने उन्हें उदारवादी इस्लाम की ग्लोबल आवाज और विद्वान बताया।
