ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  ड्रग्स केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है। आर्यन खान के अलावा 5 और लोगों को क्लीन चिट दी गई है और उनका नाम एनसीबी की चार्जशीट में दाखिल नहीं है। आर्यन खान समेत कुल 20 लोगों को इस मामले में बीते साल गिरफ्तार किया गया था। इस केस में आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल में 22 दिन गुजारने पड़े थे। एनसीबी की पहली टीम ने आर्यन के पास ड्रग्स पाए जाने के भी आरोप लगाए थे, लेकिन नई बनी एसआईटी ने इन आरोपों को गलत पाया है। एजेंसी ने कोर्ट में दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आर्यन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए ड्रग्स केस में उन्हें क्लीन चिट दी जाती है।

आइए जानते हैं, किन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। 

1. आर्यन खान

2. अविन साहू

3. गोपाल जी आनंद

4. समीर सैघन

5. भास्कर अरोड़ा

6. मानव सिंघल

इन लोगों पर दर्ज की गई है चार्जशीट

1. अरबाज मर्चेंट

2. मुनमुन धमेचा

3. विक्रांत छोकर

4. मोहन जायसवाल

5. इश्मीत सिंह चड्ढा

6. गोमित चोपड़ा

7. नूपुर सतिजा

8. अब्दुल कादिर शेख

9. श्रेयस नायर

10. मनीष राजगढ़िया

11. अचित कुमार

12. चिनेदु इग्वे

13. शिवराज हरिजन

14. ओकोरो उजेओमा

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में ही हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि एसआईटी को आर्यन खान के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। अब जो चार्जशीट दाखिल की गई है, उसमें आर्यन खान समेत 6 लोगों का नाम शामिल नहीं है। आर्यन खान के पास ड्रग्स भी नहीं पाया गया है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि वॉट्सऐप चैट्स से यह पता चला है कि आर्यन खान का इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से कोई ताल्लुक नहीं था। बता दें कि शाहरुख खान के बेटे को बीते साल दो अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था।

Scroll to Top