# ताजमहल घूमने आए पर्यटक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बात थी बहुत छोटी

आगरा : (मानवीय सोच) अतिथियों का स्वागत शिद्दत के साथ करते हैं, लेकिन यहां दिल्ली से आए एक  पर्यटक के साथ जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे। पर्यटक की गलती भी कुछ ऐसी नहीं थी कि उसे बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वो बचने के लिए एक पेठा स्टोरी की दुकान में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। लाठी-डंडों सो उसकी जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

मांगता रहा माफी 

आक्रोशित परिक्रमार्थियों ने पर्यटकों को पीटना शुरू कर दिया। पर्यटक अपनी गलती के लिए माफी मांगता रहा लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। वह खुद की जान बचाने के लिए एक पेठा स्टोर की दुकान में घुस गया। परिक्रमार्थी लाठी और डंडों के साथ वहां भी पहुंच गए और उसे  पीटना शुरू कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।