ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तिरुपति लड्डू में जानवरों की चर्बी? सुप्रीम कोर्ट ने बनाई SIT

तिरुपति मंदिर में श्रीवारी लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिक्स घी का इस्तेमाल किए जाने के विवाद ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक स्वतंत्र जांच कमेटी का गठन किया। एसआईटी में दो सीबीआई के अफसर, दो आंध्र प्रदेश पुलिस के अफसर और एक एफएसएसएआई का अधिकारी शामिल होगा। पूरे जांच की निगरानी सीबीआई डायरेक्टर करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट की जांच के लिए सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में कई याचिकाएं स्वतंत्र जांच के लिए दायर की गई थी। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, राज्य सरकार की तरफ से मुकुल रोहतगी, तिरुपति मंदिर की तरफ से सिद्धार्थ लूथरा और तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (TTD) के पूर्व चेयरमैन वाईवी सुब्बारेड्डी की तरफ से कपिल सिब्बल ने पैरवी की है।

जानिए कब-कब क्या हुआ?

  • आंध्र सीएम व टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने 18 सितंबर को दावा किया था कि तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में गाय-सुअर की चर्बी या मछली के तेल के मिलाया जाता रहा है। नायडू ने घी सप्लाई करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करते हुए एग्रीमेंट खत्म कर दिया। उन्होंने बताया था कि मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।
  • 19 सिंतबर को आंध्र सरकार ने लैब टेस्ट रिपोर्ट को सार्वजनिक किया। यह लैब रिपोर्ट, केंद्र सरकार द्वारा संचालित गुजरात के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पशुधन और खाद्य विश्लेषण और अध्ययन केंद्र (CALF) की लैब ने दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रसाद में जिस घी का इस्तेमाल किया जाता है, वह जानवरों के फैट का बना है। दावा किया गया है कि रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल किए गए घी में मछली के तेल, गोमांस की चर्बी और लार्ड यानि सूअर की चर्बी के अंश मिले हैं।
  • टीडीपी ने दावा किया कि जानवरों की चर्बी वाली घी का मामला वाईएसआरसीपी के सत्ता में रहने के दौरान का है। एक साल पहले ही कंपनी से एग्रीमेंट हुआ था जो मिलावटी घी सप्लाई की है।
  • टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के दावे के बाद पार्टी ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में जब आई तो प्रसाद की क्वालिटी में सुधार कराया और एनिमल फैट का उपयोग, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
  • तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के पूर्व प्रधान चेयरमैन और वाईएसआर सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि तिरुपति लड्डू की पवित्रता पर सीएम नायडू का बयान बहुत ही अपमानजनक है। इससे दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाएं आघात हुई हैं। टीटीडी ने 2019 से 2024 तक नैवेद्यम और प्रसादम तैयार करने में उच्चतम मानकों को बनाए रखा।
  • कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले में किए जा रहे दावे को खारिज कर दिया। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि उसने चार वर्षों से अधिक समय से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति नहीं की है जिससे यह पता चलता है कि उनके घी में पशु वसा होने का दावा निराधार है।
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू के दावे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र तिरुपति मंदिर के लड्डू में गाय की चर्बी, सूअर की चर्बी का अंश, मछली के तेल मिलाने संबंधी आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी।
  • उधर, पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने संबंधी मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग।
  • सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सुनवाई के दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति मामले में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर बयानबाजी करने पर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने स्पष्ट कहा कि राजनीति से कम से कम भगवान को दूर रखा जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्वतंत्र जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन कर दिया।
  • तिरुपति मंदिर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में एक प्रमुख मंदिर है। करोड़ों श्रद्धालु यहां हर साल आते हैं। भगवान वेंकटेश के इस पवित्र मंदिर में बनने वाले श्री वारी लड्डू का इतिहास 300 साल पुराना है। यह प्राचीन पोटू किचन में बनाया जाता है। वर्तमान में रोज यहां 3.5 लाख लड्डू बनते हैं। शुद्ध देशी घी में बनने वाले इन लड्डूओं को ब्राह्मण एक विशेष अनुष्ठान के साथ तैयार करते हैं। मंदिर के इस प्रसाद से ही अकेले सालाना 500 करोड़ रुपये की आय होती है।
Scroll to Top