ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# तेजी से फैल रहा आई फ्लू रोज पहुंच रहे 30 से 40 मरीज, रहें सावधान

वाराणसी : (मानवीय सोच)  शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन आंखों में लालीपन,चुभन और खुजली की समस्या लिए लोग पहुंच रहे हैं। हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो तीन दिनों से हर दिन 35 से 40 मरीज आई फ्लू के पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को कुल 200 से ज्यादा लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग-अलग बीमारियों के इलाज और जांच के लिए पहुंचे जिसमें 40 से ज्यादा लोगों के आंखों में संक्रमण यानी की समस्या थी। डॉक्टरों ने बचाव के उपाय भी बताएं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 20 से 25 प्रतिशत आई फ्लू के पहुंच रहे हैं। जिन बच्चों में आंखों में संक्रमण की समस्या मिल रही है उन्हें स्कूल जाने से भी मना किया जा रहा है।

हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले एक महीने से नेत्र रोग विशेशज्ञ नहीं है। चिकित्सा प्रभारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर नरेंद्र कुशवाहा बीते 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त हो जाने के बाद हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है। 

Scroll to Top