ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तेलंगाना सरकार को गिराकर दिखाओ, मैं केंद्र में आपकी सरकार गिरा दूंगा

हैदराबाद  (मानवीय सोच)  तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह राज्य में अपनी सरकार गिराने के लिए भाजपा का इंतजार करेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा, “मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं। मैं आजाद हो जाऊंगा और फिर केंद्र में आपकी सरकार गिरा दूंगा।”

केसीआर ने कहा कि तेलंगाना में बैठे केंद्रीय मंत्री अब दावा कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद तेलंगाना में टीआरएस सरकार के गिरने का समय आ गया है। केसीआर ने कहा, “देश में जो कुछ भी हो रहा है वह गलत है। ऐसे में हमें चुप नहीं रहना चाहिए। हमें बदलाव की जरूरत है, लेकिन बदलाव के नाम पर कुछ भी नहीं। हमें भारतीय राजनीति में गुणात्मक बदलाव लाने की जरूरत है।”

यशवंत सिन्हा की अगवानी करने हवाई अड्डे पहुंचे KCR
केसीआर और उनके मंत्री यशवंत सिन्हा की अगवानी करने के लिए बेगमपेट हवाई अड्डे पर गए थे। यशवंत सिन्हा की अगवानी करने जा रहे केसीआर ने पहले ही यह कहकर हलचल मचा दी कि वह पीएम मोदी की अगवानी नहीं करेंगे। केसीआर ने कहा, “पीएम मोदी आज हैदराबाद आ रहे हैं। वह हमारे खिलाफ बोलेंगे, हम पर गलत आरोप लगाएंगे। लेकिन लोकतंत्र में यही होना चाहिए। हमारे सवालों का भी जवाब दें।”

केसीआर ने 6 महीने में 3 बार तोड़ा प्रोटोकॉल
आज प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान उनके स्वागत के लिए केवल एक टीआरएस मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि छह महीने में यह तीसरी बार है जब सीएम केसीआर प्रधानमंत्री की अगवानी करने के प्रोटोकॉल को छोड़ रहे हैं। इससे पहले जब पीएम मोदी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के 20वें वार्षिक समारोह में भाग लेने के लिए तेलंगाना का दौरा किया तो उस समय भी केसीआर नहीं पहुंचे थे। फरवरी में भी केसीआर प्रधानमंत्री की हैदराबाद यात्रा के दौरान अनुपस्थित रहे थे।

Scroll to Top