ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब का इस्तीफा

त्रिपुरा  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बिप्लब कुमार देव के अचानक इस्तीफे की खबर ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। बिप्लब कुमार देव की छवि त्रिपुरा में बड़े बीजेपी नेता के तौर पर रही है। पिछले दिनें बिप्लब कुमार देव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है पार्टी नेतृत्व के इशारे पर ही बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम त्रिपुरा में बीजेपी विधायकों की मीटिंग होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर फैसला होगा। बीजेपी नेतृत्व की तरफ से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े प्रेक्षकों के तौर पर बैठक में शामिल होंगे।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक राज्यपाल को इस्तीफा सौपने के बाद मीडिया से बात करते हुए बिप्लब कुमार देव ने कहा- पार्टी हर चीज से बड़ी है। मैने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के लिए काम किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और फिर सीएम रहते हुए मैने त्रिपुरा की जनता के साथ इंसाफ करने की कोशिश की। मैने राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करते हुए कोरोना काल के दौरान उसके असर से राज्य को मुक्त रखने का प्रयास किया।  अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा- हर चीज एक तय वक्त के लिए ही आती है। हम भी उस तय वक्त के भीतर ही काम करते हैं। मुझे सीएम या किसी और पद पर कही भी भेजा जाता है तो मैं उसके लिए तैयार हूं।

गौरतलब है कि अगले साल त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव हैं और बिप्लब कुमार देव का इस्तीफा राज्य में बीजेपी के एक और प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी  इससे पहले चुनाव से पहले सीएम बदलने का प्रयोग गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड में कर चुकी है।

Scroll to Top