मुजफ्फरनगर : (मानवीय सोच) मंसूरपुर में छात्र की पिटाई के मामले में बंद चला आ रहा खुब्बापुर गांव का स्कूल मंगलवार को नए भवन में शुरू हो गया है। अल्पसंख्यक समुदाय समेत अन्य ग्रामीणों ने अपने बच्चे भी पढ़ने के लिए भेजे। गण्यमान्य लोगों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था भी देखी।
आज बीएसए शुभम शुक्ला लखनऊ पहुंचकर अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष पेश होंगे। शिक्षिका लखनऊ नहीं जाएगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। प्रकरण में अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
मंगलवार को आरोपी शिक्षिका को संस्थान से दूर रखा गया और स्कूल का संचालन शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी, पूर्व प्रधान दुष्यंत त्यागी, हरिओम त्यागी, मारूफ और साबिर ने नए भवन में संचालित स्कूल की व्यवस्था देखी।
