ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दबंगों ने भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष को पीट-पीटकर मार डाला, सरकारी जमीन पर कब्जे का कर रहे थे विरोध

कानपुर  (मानवीय सोच) कानपुर के पुखरायां कस्बे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता भी भाजपा नेता हैं और जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस चौकी में हंगामा किया। इलाके में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जमीन पर कब्जे के विरोध को लेकर हुआ विवाद

राजेंद्र नगर, पुखरायां कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र 30 वर्षीय अंबरेश तिवारी उर्फ मुनि भाजयुमो उपाध्यक्ष थे। शनिवार देर रात पुखरायां स्थित सघन क्षेत्र स्थित लालू पाल की चाय और पान की दुकान के पास जमीन पर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी भनक अंबरेश को लग गई। वह कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि अंबरेश ने निर्माण कार्य का विरोध किया तो दबंगों ने उसे लाठी-डंडों ने पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर अंबरेश के दोस्त मौके से भाग गए। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी, पर पुलिस नहीं पहुंची। फिर घरवालों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे भाई ने लहूलुहान अंबरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट और अत्याधिक रक्तस्राव की वजह से मौत हुई है।

कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘हमले में घायल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और वही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।’

Scroll to Top