देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान जारी. सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सीटों पर भी मतदान जारी है. इसी बीच लखीमपुर खीरी के एक मतदान केंद्र में एक वोटर के साथ ही अन्य मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर ईवीएम के साथ हेरफेर करने का आरोप लगाया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के गांधी विद्यालय में पीठासीन अधिकारी प्रशांत पर मतदाता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ईवीएम के साथ कुछ हेरफेर की है. मतदाता ने आरोप लगाया कि दबाते हैं साइकिल का बटन लेकिन कमल पर वोट जाता है. मतदाता का कहना है पीठासीन अधिकारी के पास दूसरा बटन है. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मतदाता के साथ ही अन्य लोग भी आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं पीठासीन अधिकारी ने आरोपों को खारिज किया है.
