ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दरोगा को पीटने वाले 15 अज्ञात अधिवक्ताओं पर केस दर्ज

लखनऊ : (मानवीय सोच)  हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को लखनऊ में कचहरी के पास वकीलों के प्रदर्शन के दौरान लखीमपुर के दरोगा की पिटाई के मामले में 15 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दरोगा से मारपीट करने वालों के बारे में पता लगा रही है। 

हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को वकीलों ने कचहरी और उसके आसपास के इलाके में जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वकीलों ने पुलिस वालों और राहगीरों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान लखीमपुर में तैनात दरोगा अवधेश सिंह बाइक से जा रहे थे। स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास अधिवक्ता के हुजूम ने उन्हें घेर लिया था और बाइक से गिराकर उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी थी।

दरोगा अवधेश कुमार की की तहरीर पर शुक्रवार को वजीरगंज थाने में 15 अज्ञात वकीलों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दारोगा पर हमला करने वाले अधिवक्ताओं को चिन्हित कर रही है।

Scroll to Top