ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दलाई लामा ने लद्दाख से दिया चीन को संदेश

तिब्बती  (मानवीय सोच) आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार को चीन को सीधा संदेश देते हुए कहा कि भारत के साथ सीमा विवाद का हल शांतिपूर्वक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने भारत और चीन को सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “सैन्य बल के इस्तेमाल का तरीका पुराना हो गया है।” दलाई लामा शुक्रवार को लेह पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। चीन ने हाल के दिनों में एकतरफा रूप से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को बदलने की कोशिश की है।

लद्दाख में चीन के विस्तारवादी रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा ने कहा, “भारत और चीन दो बड़े और पड़ोसी देश हैं। उनको जल्द या बाद में इस समस्या को बातचीत के माध्यम से … शांतिपूर्ण तरीकों से हल करना होगा। सैन्य बल का इस्तेमाल पुराना हो गया है।” 15 जून, 2020 को, कम से कम 20 भारतीय सैनिक गलवान घाटी में पीएलए सैनिकों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में शहीद हुए थे।

तब से, भारत और चीन रणनीतिक क्षेत्र को गैर-सैन्यीकरण करने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत में लगे हुए हैं। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर मौजूद गतिरोध को दूर करने के लिये भारत और चीन के बीच 16वें दौर की सैन्य वार्ता 17 जुलाई को क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के इस ओर (भारतीय क्षेत्र में) होगी।

दलाई लामा की बात करें तो वे जम्मू से होते हुए लद्दाख पहुंचे हैं। वे एक महीने के लिए लेह में रहेंगे और ठिकसे मठ जाएंगे। पिछले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के बाहर उनका यह पहला दौरा है। चीन पहले ही दलाई लामा की “विवादित” क्षेत्र की यात्रा पर अपनी “नाराजगी” व्यक्त कर चुका है।

2018 में दलाई लामा की इस क्षेत्र की यात्रा ने चीन को नाराज कर दिया था। इस बार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया से कहा कि “भारतीय पक्ष को 14वें दलाई लामा की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति को पूरी तरह से पहचानना चाहिए और चीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का पालन करना चाहिए।”

दलाई लामा की लद्दाख यात्रा ‘धार्मिक’ है : सरकारी पदाधिकारी

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की लद्दाख यात्रा ‘‘पूरी तरह से धार्मिक’’ है और किसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। एक शीर्ष सरकारी पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दलाई लामा शुक्रवार को चीन की सीमा से लगे केंद्र शासित प्रदेश पहुंचेंगे और वहां उनके लगभग एक महीने तक रहने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि दलाई लामा सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं क्योंकि वह पहले भी कई बार लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

सरकारी पदाधिकारी ने कहा, ‘‘दलाई लामा एक आध्यात्मिक नेता हैं और उनकी लद्दाख यात्रा पूरी तरह से धार्मिक है। उनके दौरे पर किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए।’’ पूर्वी लद्दाख में टकराव के कई बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सैन्य गतिरोध के बीच आध्यात्मिक नेता की लद्दाख यात्रा से चीन के नाराज होने की आशंका है।

इस महीने की शुरुआत में चीन ने दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत को चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए तिब्बत से संबंधित मुद्दों का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। वहीं भारत ने चीन की आलोचना को खारिज करते हुए कहा था कि दलाई लामा देश के सम्मानित अतिथि हैं।

पिछले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के बाहर दलाई लामा की यह पहली यात्रा है। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘दलाई लामा इससे पहले भी लद्दाख का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने तवांग (अरुणाचल प्रदेश) का भी दौरा किया था, लेकिन महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में वह कोई यात्रा नहीं कर सके।’’

तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने बृहस्पतिवार को जम्मू में कहा था कि चीन में अधिक से अधिक लोग यह महसूस करने लगे हैं कि वह ‘‘स्वतंत्रता’’ नहीं बल्कि तिब्बती बौद्ध संस्कृति की सार्थक स्वायत्तता और संरक्षण की मांग कर रहे हैं। दलाई लामा 1959 में तिब्बत से पलायन के बाद से भारत में रह रहे हैं।

Scroll to Top