ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दलित पिता-बेटी और दामाद की हत्या : बेकाबू भीड़ ने 8 घरों को फूंका

कौशांबी : (मानवीय सोच)  ट्रिपल मर्डर हुआ है। यहां दलित पिता, बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात सोते वक्त तीनों की हत्या की गई। चारपाई में तीनों के खून से लथपथ शव मिले। वारदात का पता शुक्रवार सुबह 6 बजे उस वक्त चला जब आसपास के लोग पहुंचे।

इसके बाद लोग भड़क गए और आगजनी-बवाल शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने पड़ोस के 7-8 घरों को फूंक दिया। शक है कि जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना संदीपन घाट क्षेत्र की है। वहीं, इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। कुछ देर में शव गांव लाए जाएंगे। परिवार के लोगों के गुस्से को देखते हुए यहां कई जिलों से फोर्स बुलाई जा रही है।

वहीं, घटना के बाद ADG, कमिश्नर, IG, SP और चायल व सिराथू के CO मौके पर मौजूद हैं। स्थिति को काबू करने के लिए 500 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और कौशांबी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। जिले के एसपी और डीएम मौके पर मोर्चा संभाले हैं।

Scroll to Top