ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दाउद इब्राहिम को मरवाकर दिखाओ’, उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार को चैलेंज

मुंबई (मानवीय सोच)  शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को चुनौती दी है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में दम है तो दाउद इब्राहिम को मरवाकर दिखाए।  महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने एनसीपी नेता नवाब मलिक का बचाव किया।  उन्होंने कहा कि नवाब मलिक के रिश्ते दाउद इब्राहिम से हैं तो इतने सालों तक केंद्रीय एजेंसियां क्या कर रही थीं? महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों के संदर्भ में उन्होंने ये बात कही।

उद्धव ठाकरे ने केंद्र की बीजेपी सरकार से पूछा कि आतंकी अफजल गुरु और बुरहान वानी से सहानुभूति रखने वाली पीडीपी के साथ मिलकर उन्होंने सरकार क्यों बनाई? इस दौरान उद्धव ठाकरे बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को चाहिए कि वो देवेंद्र फडणवीस को नौकरी पर रख लें।  उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी पिछला चुनाव राम मंदिर पर लड़ी और अब अगले चुनाव में दाउद इब्राहिम के नाम पर वोट मांगेगी।  उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करते हुए कहा कि बराक ओबामा ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को मरवाया, फिर भी कभी लादेन के नाम पर वोट नहीं मांगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना की सहयोगी पार्टी एनसीपी के नेता नवाब मलिक को ईडी ने दाउद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।  एनसीपी ने नवाब मलिक को अस्थाई तौर पर उनके सभी पदों से हटा दिया है।  गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को ईडी ने उद्धव ठाकरे के साले से जुड़ी 6.45 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।  बीजेपी नेता किरीट सौमैया ने इस बात को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना भी साधा था।  उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने के बाद उद्धव ठाकरे ने शिवसेना को माफिया सेना बना दिया है।

 

Scroll to Top