ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री से हटा बैन

सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है और वे अब कुछ नियम-शर्तों के साथ इस संस्थान में प्रवेश कर सकेंगी। दारुल उलूम में मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने यह जानकारी दी। उस्मानी ने बताया कि गत 17 मई को दारुल उलूम के प्रबंधतंत्र ने दारुल उलूम परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत के चलते यहां महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। उस्मानी ने बताया कि दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने कई दौर की वार्ता के बाद देश-विदेश से आने वाली महिलाओं के दारुल उलूम में प्रवेश को लेकर एक नियमावली तैयार की गयी है जिसका पालन करते हुए महिलाओं का प्रवेश दिया जाएगा। 

संस्थान में प्रवेश करने से संबंधित यह नियमावली शुक्रवार शाम से लागू कर दी गयी है। उस्मानी के अनुसार, अब दारुल उलूम प्रबंधन ने संस्थान के परिसर में प्रवेश के लिये आगंतुक (विजिटर) पास जारी करने के लिये एक अधिकारी को नियुक्त किया है। विजिटर पास में आधार कार्ड या वोटर कार्ड या पैन कार्ड फॉर्म संबंधित अधिकारी को दिखाना होगा । फॉर्म के एक कॉलम में विजिटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, घूमने आए सदस्यों (महिला और पुरुष) की संख्या आदि का ब्योरा देना होगा। महिलाओं को संस्था के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दिन खत्म होने से पहले यानी सूर्यास्त तक की होगी । मदरसे में प्रवेश करने वाली सभी महिलाओं को हिजाब में रहना होगा। 

महिलाओं को उनके किसी परिवार के सदस्य के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मदरसे में घूमने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मोबाइल फोन मुख्य द्वार पर जमा करा लिया जाएगा, जो उसे वापस जाने के समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि ‘विजिटर पास’ की वैधता दो घंटे की होगी। साथ ही सूर्यास्त के बाद विजिटर पास स्वतः निरस्त हो जायेगा। संस्था के भीतर किसी तरह की वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से रोक रहेगी। गौरतलब है कि दारुल उलूम प्रबंधन ने 17 मई 2024 को यहां बाहरी महिलाओं के प्रवेश पर इसलिये रोक लगा दी थी बाहर से आने वाली महिलाएं बेपर्दा घूमती थीं। इसके अलावा वे संस्था की ऐतिहासिक इमारतों के सामने बिना हिजाब मोबाइल से फोटो खिंचवा रही थीं जिसे रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। मीडिया प्रभारी के अनुसार, इससे यहां मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों की पढाई भी प्रभावित हो रही थी।

Scroll to Top