उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) संभल जिले में एक शादीशुदा महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई. स्थानीय लोग महिला का शव उठाकर उसके ससुरल ले गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है दबी जुबान में स्थानीय लोग पति द्वारा इस हत्या को अंजाम देने के बात कह रहे हैं. पुलिस पति शाहनवाज के खिलाफ 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि अमरोहा जिले के आदमपुर गांव की निवासी 26 वर्षीय महिला रौनक की शादी 5 साल पहले संभल सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नाला के निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी.
