ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, आंखों में मिर्च झोंक और पिस्टल दिखा कैश ले भागे बदमाश

गुरुग्राम  (मानवीय सोच)  गुरुग्राम सदर थाने से महज 100 मीटर दूरी पर गुरुग्राम-सोहना रोड पर सोमवार दोपहर को एक निजी एजेंसी की कलेक्शन वैन से बदमाशों ने गन पॉइंट पर दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये की लूट की घटना सामने आई है। बदमाश दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की लूट को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस की टीमें इस मामले की जांच सहित आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएनआईवी कंपनी के तीन कर्मचारी कैश वैन लेकर सुबह कलेक्शन के लिए निकले थे। इन्हें अलग-अलग जगहों से कैश एकत्रित करने के बाद दोपहर को सेक्टर-53 स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से और एक होटल से कैश लेने के बाद वह गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित इंफोसिटी पहुंचे थे। वहां से रुपये लेने के बाद वह सुभाष चौक स्थित मारुति कंपनी की एजेंसी पर पहुंचे। कलेक्शन वैन को सोहना रोड पर खड़ी कर वहां से एक कर्मचारी एजेंसी में कैश लेने चाला गया, जबकि दो कर्मचारी वैन में ही बैठे रहे।

उसी दौरान तीन से चार बदमाश आए और उन्होंने आते ही वैन के चालक रणजीत और कलेक्शन वैन में पीछे बैठे विपिन की आंखों में मिर्च डालकर गन पॉइंट पर एक करोड़ रुपये लूट लिए। जब तक कलेक्शन वैन में बैठे कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए।

लूट की सूचना के बाद डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज, डीसीपी क्राइम रणवीर देसवाल, एसीपी डीएलएफ संजीव बलारा, एसीपी क्राइम प्रीतपाल सहित पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंपनी के तीनों कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है, वहीं बदमाशों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Scroll to Top