ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिनेश खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का योगी पर हमला, कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

लखनऊ  (मानवीय सोच) योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद की नाराजगी और दिनेश खटीक के इस्तीफे की पेशकश ने विपक्ष को हमला करने का नया मौका दे दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है। यही नहीं, यह भी पूछ लिया कि अगली बारी किसकी है।

योगी सरकार में जलसंसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार की सुबह इस्तीफे की पेशकर कर खलबली मचा दी है। सीधे गृहमंत्री अमित शाह को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि मैं दलित हूं इसलिए कोई अफसर मेरी बात नहीं सुनता है। फोन काट देता है। मुझे मीटिंग की सूचना तक नहीं दी जाती है। ना ही विभाग में कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा क्या कार्रवाई हो रही है, इस बारे में अधिकारी मुझे बताते तक नहीं है। इसी को लेकर अखिलेश ने हमला किया है।

दलित हूं इसलिए कोई अफसर नहीं सुनता

अखिलेश यादव ने एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए लिखा कि जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। साथ ही लिखा कि कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।

दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए लिखा कि उप्र भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी समझिए। पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय में विद्रोह। फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में विद्रोह। अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह। जनता पूछ रही है, उप्र की भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए… अब अगली बारी किसकी है?

गौरतलब है कि मंत्री दिनेश खटीक से पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के विभाग में तबादलों में धांधली के आरोप में सीएम योगी ने उनके ओएसडी को हटाने के साथ ही कुल पांच अधिकारियों को पिछले दो दिनों में निलंबित कर दिया है। इसी को लेकर जितिन प्रसाद के भी नाराज होने की बात कही जा रही है।

हालांकि बताया जा रहा है कि दिनेश खटीक के इस्तीफे की पेशकश के बाद डैमेज कंट्रोल की भी कवायद शुरू हो चुकी है। सीएम योगी ने मंत्रियों को इस बारे में संदेश भेजा है। अधिकारियों को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही गई है।

 

Scroll to Top